लखनऊ में 4 अपहर्ता ढेर, अगवा बच्चा बरामद

Uttar Pradesh Map
लखनऊ। लखनऊ के मलिहाबाद इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में चार अपहर्ता मारे गए और एक पुलिस अधिकारी घायल हो गया। मुठभेड़ के बाद 11 साल के अगवा बच्चे गौरव मिश्रा को मुक्त करा लिया गया। उसे बुधवार को अगवा किया गया था।

लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया कि कार सवार अपहर्ताओं के साथ करीब एक घंटे तक मुठभेड़ चली। इसमें लखनऊ के पुलिस अधीक्षक(पश्चिम) बी.पी.अशोक गोलियां लगने से घायल हो गए, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर है।

बुधवार शाम को अलीगंज से हुआ था अपहरण

पुलिस का कहना है कि मुक्त कराया गया बच्चा गौरव लखनऊ के सिटी मोंटेसरी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ता है। बुधवार शाम को उसे अलीगंज स्थित स्कूल से लाने गए चालक ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण कर लिया था। प्रकाश ने कहा कि रात को घरवालों के पास अपहर्ताओं ने फोन कर बच्चे के बदले 1.5 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। लखनऊ सहित आसपास के जिलों में इंडिका कार में सवार अपहरकर्ताओं को पकड़ने के लिए अलर्ट जारी कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह हरदोई सीमा पर मलिहाबाद के पास पुलिस को वह कार दिखाई पड़ी, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। इस पर कार में बैठे अपहरकर्ताओं ने पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी फायरिंग में चारों अपहर्ता मारे गए और बच्चा सकुशल बरामद कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि गौरव के पिता का दिल्ली में रियल स्टेट का कारोबार है और वह लखनऊ में पेशे से वकील चाचा के यहां रहता था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+