दुष्कर्म मामले मे गिरफ्तार तिब्बती युवकों की हिरासत अवधि बढ़ी
पुलिस ने 16 जनवरी को तेसरिंग और तस्वांग नाम के दो युवकों को दिसंबर में 46 वर्षीया जर्मन महिला के साथ बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया था। गत शुक्रवार को पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई गई थी।
कांगड़ा जिले के सहायक पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने आईएएनएस को बताया कि अदालत के आदेशानुसार दोनों युवकों को 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में रखा जाएगा।
उन्होंने कहा कि गत 27-28 दिसम्बर को जर्मन महिला के साथ बलात्कार मामले में धर्मशाला से 16 जनवरी की रात दोनों तिब्बती युवकों को गिरफ्तार किया गया था।
जामवाल ने कहा कि जर्मन महिला पर्यटक वीजा पर गत 10 माह से भारत में थी। महिला ने 15 जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 27 दिसंबर को एक युवक ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।
कांगड़ा जिले में छह महीने के भीतर विदेशी महिला के साथ दुष्कर्म का यह दूसरा मामला है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications