हिमाचल में पहाड़ी गाय प्रजनन प्रक्षेत्र स्थापित किया जाएगा
सुखराम चौधरी ने कहा कि राज्य में गायों एवं भैंसों को कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए हिमाचल प्रदेश पशुधन विकास बोर्ड का गठन किया गया है, जिसके अंतर्गत राज्य में राष्ट्रीय गाय एवं भैंस परियोजना कार्यान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश में दो स्पर्म स्टेशन, 7 सीमन बैंक और 1910 कृत्रिम गर्भाधान संस्थानों के माध्यम से चलाई जा रही है।
मुख्य संसदीय सचिव ने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि प्रदेश में दूध से पाउडर तैयार करने वाले संयंत्र की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में केन्द्र प्रायोजित कार्यक्रम दुधारू पशु बीमा योजना के तहत पशु चिकित्सा अधिकारियों को 50 रुपये प्रति पशु की दर से मानदेय देने का प्रावधान किया गया है।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 की पशु गणना के अनुसार प्रदेश में विभिन्न प्रजातियों के 52 लाख 26 हजार पशु हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications