भारतीयों पर हो रहे हमलों को संदर्भ के साथ देखें : केविन रड

एडिलेड में गुरुवार को संवाददाताओं के साथ बातचीत में रड ने कहा कि अफसोसजनक बात है कि हाल में भारतीयों हमलों की कुछ घटनाएं हुई हैं। हमें यह स्वीकार करना चाहिए, लेकिन इन हमलों को अलग संदर्भ के साथ नहीं देखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन हमलों को अन्य जातीय पृष्ठभूमि के छात्रों के खिलाफ हो रही व्यापक हिंसा, आस्ट्रेलियाई छात्रों के खिलाफ हो रही हिंसा और देश के बड़े शहरों के कुछ इलाकों में हो रही हिंसक घटनाओं के संदर्भ में देखना चाहिए।

रड ने कहा, "मेरा मानना है कि इन सभी संदर्भो को ध्यान में रखना काफी महत्वपूर्ण है।"

उधर, आस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हो रहे लगातार हमलों पर भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार को भारत ने कहा कि इन हमलों से दोनों देशों के संबंध प्रभावित होंगे।

विदेश मंत्री एस.एम.कृष्णा ने कहा था कि मेलबर्न के उत्तरी इलाके में भारतीय टैक्सी चालक पर हुए हमले से वह बेहद दुखी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों पर हो रहे हमलों से दोनों देशों के बीच शिक्षा और पर्यटन के क्षेत्र में होने वाला आदान-प्रदान प्रभावित होगा।

कृष्णा ने कहा कि इस मसले को आस्ट्रेलिया स्थित भारतीय अधिकारी वहां के अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे। उन्होंने आस्ट्रेलिया से हमलावरों को गिरफ्तार करने की अपील की।

रूड ने कहा, "यह स्वभाविक है कि ये मसले भारत के लिए कठिन हैं, आस्ट्रेलिया के लिए भी ये कठिन हैं। हम इन्हें सुलझाने के लिए कारगर तरीकों पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि आस्ट्रेलिया में लगभग एक लाख भारतीय छात्र पढ़ाई कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+