टिनटिन के रोमांचक कारनामों का नया संस्करण पेश
'चाइना चिल्ड्रन्स प्रेस एंड पब्लिकेशन ग्रुप' (सीसीपीपीजी) ने इस कॉमिक्स का प्रकाशन किया है। नवीन संस्करण में टिनटिन के 22 रोमांचक कारनामों का रंग-बिरंगा प्रकाशन किया गया है। इसे चीनी भाषा में प्रस्तुत किया गया है।
बीजिंग फॉरेन स्टडीज युनीवर्सिटी के प्रोफेसर वांग बिंगडांग ने इस कॉमिक्स का फ्रांसीसी भाषा से चीनी भाषा में अनुवाद किया है।
'द एडवेंचर्स ऑफ टिनटिन' को बेल्जियम कलाकार जॉजेज रेमी ने तैयार किया है। सबसे पहले 1929 में एक बेल्जियन समाचार पत्र में इसका प्रकाशन हुआ था और उस वक्त यह बेहद लोकप्रिय हुई थी।
टिनटिन के रोमांचक कारनामों पर आधारित फिल्म 'द सीक्रेट ऑफ द युनीकॉर्न' का इस समय निर्माण कार्य चल रहा है। ड्रीम वर्क्स ने इसका निर्माण किया है और स्टीवन स्पीलबर्ग इसकी शूटिंग कर रहे हैं। वर्ष 2011 में इसे दुनियाभर में प्रदर्शित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications