बंद से दूसरे दिन भी बेहाल रहा तेलंगाना
तेलंगाना मुद्दे पर पिछले दिनों दो छात्रों के आत्महत्या करने के बाद जेएसी की ओर से बंद का ऐलान किया गया। इस क्षेत्र में सभी राजनीतिक दलों ने बंद का समर्थन किया है।
बंद की वजह से सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) ने अपनी बस सेवाओं को रद्द कर रखा है। तेलंगाना क्षेत्र में दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान और शैक्षणिक संस्थान बंद रहे।
हैदराबाद के उस्मानिया विश्वविद्यालय में छात्रों ने एक जुलूस निकालने की योजना बनाई है। यहां एक छात्र के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और पुलिस के बीच बुधवार को झड़प भी हुई थी।
दरअसल, विश्वविद्यालय में एमसीए के छात्र के.वेणुगोपाल रेड्डी ने सोमवार को आत्मदाह कर लिया था। उसके अलावा मंगलवार को महबूबनगर जिले में बीएससी के छात्र सुवर्णम ने भी तेलंगाना मुद्दे पर आत्मदाह कर लिया था।
जेएसी ने बुधवार को तेलंगाना क्षेत्र के उन 13 मंत्रियों की एक सूची जारी जिन्होंने अब तक इस्तीफा नहीं सौंपा है। इस संगठन की ओर से उन्हें तेलंगाना का 'गद्दार' कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications