राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर गुड़गांव पुलिस का विशेष अभियान
अधिकारी खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हजारों लोगों की जांच सहित चालकों का सत्यापन करेंगे। इसे मई के अंत तक पूरा करने का कार्यक्रम है। राजधानी दिल्ली में इस साल अक्टूबर में राष्ट्रमंडल खेल होना है।
गुड़गांव के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोग मित्तल ने आईएएनएस को बताया,"मार्गो की सुरक्षा के बारे में रिपोर्ट दे दी गई है। इसके तहत तीन मार्गों पर सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। साथ ही सड़क के किनारे रहने वाले लोगों की जांच की जाएगी।"
उन्होंने बताया ,"किरायेदारों, नौकरों, विक्रेताओं के लिए सत्यापन अभियान चलाया जाएगा। हालांकि यह एक लंबी प्रक्रिया है। फिर भी तीन से चार महीने के अंदर इसे पूरा करने का कार्यक्रम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications