मार्क वेब करेंगे 'स्पाइडर-मैन 4' का निर्देशन
लास एंजेलिस, 21 जनवरी (आईएएनएस)। रोमांटिक कॉमेडी फिल्म '(500) डेज ऑफ समर' का निर्देशन कर चुके मार्क वेब अब 'स्पाइडर-मैन 4' फिल्म का निर्देशन करेंगे। सोनी पिक्चर्स ने बुधवार को यह घोषणा की।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक 'स्पाइड-मैन' श्रेणी की पहली तीन फिल्मों का निर्देशन कर चुके सैम रैमी और इन फिल्मों में मुख्य किरदार निभा चुके टोबी मैग्वेर के इस फिल्म से अलग होने के एक सप्ताह बाद यह घोषणा की गई है।
नई फिल्म स्पाइडर-मैन के किशोरावस्था के अनुभवों पर केंद्रित होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications