उप्र में धूप खिलने से लोगों को राहत
लखनऊ, 21 जनवरी(आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में पिछले कई दिनों से सूरज के दशर्न को तरस गये लोगों को गुरूवार को धूप के दशर्न हुए। हालांकि शीतलहर का कहर बदस्तूर लगातार जारी है।
राजधानी लखनऊ में गुरूवार तड़के कोहरा छाया रहा लेकिन नौ बजे तक वह छट गया और हल्की धूप खिल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद किया।
पिछले 24 घंटों के दौरान आगरा सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा लुढककर 5.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस , झांसी का 7.1 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी का 7.9 डिग्री सेल्सियस और इलाहाबाद का 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने लखनऊ में संवाददाताओं को बताया कि ऐसा कई वर्षो बाद हुआ जब इतने लंबी अवधि (करीब 20 दिन)कड़ाके की सर्दी रही और इस दौरान लगातार दिन का तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। उन्होंने कहा कि धूप खिलने से दिन के तापमान में वृद्धि हो सकती है। आने वाले दिनों में अब धूप खिलने और सर्दी कम होने की संभावना प्रबल है।
इस बीच पूरे राज्य के स्कूल खुल गये हैं। कोहरे के मद्देनजर दिल्ली व देश के दूसरे क्षेत्रों से लखनऊ की तरफ आने वाली रेलगाड़ियां दो से 10 घंटे की देरी से चल रही हैं। इसके अलावा नई दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से लखनऊ आने वाने वाली उड़ाने निर्धारित समय से कुछ देरी से पहुंच रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications