सुखना जमीन घोटाले पर सेना प्रमुख की कार्रवाई का इंतजार : एंटनी
नई दिल्ली, 21 जनवरी (आईएएनएस)। रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने गुरुवार को कहा कि पश्चिम बंगाल के सुखना छावनी क्षेत्र में कथित भू घोटाले में सैन्य अधिकारियों की संलिप्तता मामले में थल सेना प्रमुख जनरल दीपक कपूर द्वारा की गई कार्रवाई की उनका मंत्रालय बारीकी से निगरानी कर रहा है।
एंटनी ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "आपलोग अच्छी तरह जानते हैं कि सेना ने इस संबंध में प्रक्रिया आरंभ की है। उन्होंने कुछ कार्रवाई की है। हम उसकी बारीकी से निगरानी कर रहे हैं।"
कपूर ने गत 11 जनवरी को रक्षा मंत्रालय को इस संबंध में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपी थी। इसमें उन्होंने लेफ्टिनेंट जनरल पी. के. रथ के खिलाफ कोर्ट मार्शल की सिफारिश की थी जबकि अपने निकट सहयोगी लेफ्टिनेंट जनरल अवधेश प्रकाश से सिर्फ सफाई मांगी थी। प्रकाश 31 जनवरी को सेवानिवृत होने वाले हैं। सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वोयरी ने गत दिसम्बर में इस घोटाले पर अपनी रिपोर्ट दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications