महंगाई पर प्रधानमंत्री की मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक स्थगित
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया, "लगातार खराब होते मौसम के चलते 27 जनवरी की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक अब छह फरवरी को होगी।"
उल्लेखनीय है कि आवश्यक खाद्य पदार्थो की लगातार बढ़ती कीमतों के मुद्दे पर केंद्र सरकार सभी राजनीतिक दलों के निशाने पर है।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से मुलाकात की थी तो उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने बढ़ती महंगाई के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को जिम्मेदार ठहराया था।
मायावती ने तो यह चेतावनी तक दी थी कि प्रधानमंत्री ने यदि पवार को उनके पद से नहीं हटाया तो वह 27 जनवरी की बैठक का बहिष्कार करेंगी।
इंडो-एशियन नयूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications