'जियो' को कार का रूप भी देगी महिंद्रा
कंपनी के मोटर वाहन क्षेत्र के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक नायर ने गुरुवार को चेन्नई में कहा, "महिंद्रा एंड महिंद्रा वाहनों के निर्माण के लिए एक प्रारूप तैयार कर रही है, जिस पर विभिन्न तरह के वाहन तैयार किए जा सकें ।"
तमिलनाडु में 'जियो' को लांच करने के मौके पर नायर ने संवाददाताओं को बताया कि जियो के एक संपीडित प्राकृतिक गैस (सीएनजी) ईंधन वाले मॉडल को भी लाने की योजना है।
नायर के अनुसार एक टन वजन ले जाने वाले जियो को तिपहिया वाहन चालकों और छोटे ट्रक मालिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications