नाराज और निराश है अमेरिकी जनता: ओबामा

वाशिंगटन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। सीनेट में मैसाचुसेट्स से रिपब्लिकन पार्टी की जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने स्वीकार किया है कि जनता उनकी सरकार के बीते एक वर्ष के कामकाज से 'नाराज' और 'निराश' है।

उल्लेखनीय है कि ओबामा का यह कथन मैसाचुसेट्स में डेमोकट्रिक पार्टी की हार के एक दिन बाद आया है। बीते कई सालों से डेमोक्रेट के पास रही इस सीट पर रिपब्लिकन उम्मीदवार स्कॉट ब्राउन ने मंगलवार को जीत दर्ज की थी।

समाचार चैनल 'एबीसी' को बुधवार को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कहा, "जिस तरह से स्कॉट ब्राउन जीते हैं, उसी तरह मैं भी जीता था। लोग गुस्से में हैं और निराश भी हैं। यह सिर्फ पिछले एक या दो साल में जो हुआ उसके कारण नहीं, बल्कि बीते आठ वर्षो में जो हुआ उसके कारण है।"

ब्राउन की जीत के साथ सीनेट में रिपब्लिकन पार्टी के 41 सदस्य हो गए हैं। मैसाचुसेट्स सीट डेमोक्रेटिक पार्टी के दिग्गज सीनेटर एडवर्ड कैनेडी के देहांत के बाद रिक्त हुई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+