नक्सलियों ने छात्र और युवक की हत्या की
पुलिस अधीक्षक राहुल भगत ने आईएएनएस को बताया, " नक्सलियों ने कक्षा 11 में पढ़ने वाले एक छात्र और एक युवक की धारदार हथियारों से हत्या कर दी। उस युवक ने विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के लिए आवेदन किया था। नारायणपुर जिले के बेनुर थाना क्षेत्र में सड़क के समीप दोनों का शव बरामद किया गया। "
रायपुर से लगभग 320 किलोमीटर दूर यह घटना हुई। शव के समीप ही पर्चे गिराए गए थे जिसमें लिखा गया था कि नक्सलियों ने दोनों की हत्या पुलिस का मुखबिर होने के संदेह में की है।
रायपुर में शुक्रवार को गृहमंत्री पी. चिदंबरम की बैठक तय की गई है जिसमें नक्सल विरोधी अभियान को और अच्छे से चलाने पर विचार किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications