हैती में मलबे से सुरक्षित निकाली गई मासूम
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोलंबिया के अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता विलियम टोवर ने बुधवार को बताया कि कोलंबियाई और फ्रांसीसी बचाव दल ने मंगलवार को हैती के दक्षिणी शहर जैसमेल में बच्ची को मलबे से निकाला। इस शहर में भूकंप में कम से कम 600 मकान क्षतिग्रस्त हो गए।
टोवर ने कहा कि बच्ची की मां ने बचावकर्मियों को अपने घर के बारे में बताया। भूकंप के दौरान वह बिना बच्ची के ही घर से बाहर निकल भागी थी।
उल्लेखनीय है कि विगत 12 जनवरी को हैती के समयानुसार शाम 4.53 बजे भूकंप आया था। इसका केंद्र राजधानी से 15 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था। अधिकारियों का कहना है कि 200,000 से अधिक लोग मारे गए हैं।
इंड-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications