पंचायत चुनाव में गोलीबारी, 2 पुलिस अफसर सहित 7 घायल
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को राजनगर थाना क्षेत्र के खजवा गांव में दो महिला उम्मीदवारों बुधिया बाई और जसोदा के समर्थक आपस में भिड़ पड़े। दोनों उम्मीदवारों के समर्थकों ने पहले मतदान केंद्रों में तोड़फोड़ और पथराव किया फिर दोनों ओर से गोलबारी हुई। इस गोलीबारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम.एल. छारी, थाना प्रभारी मुबारक अली और चार ग्रामीण घायल हुए हैं। पथराव में कई वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) यू. एस. सिकरवार ने पत्रकारों को बताया है कि घायल हुए पुलिस अधिकारियों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications