15 साल की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दी

पुलिस ने बताया की बनीपार्क इलाके में बुधवार शाम को एक छात्रा ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी का कारण छात्रा का कंप्यूटर को लेकर अपने दो छोटे भाई बहन से अनबन थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार गरिमा (15) इंद्रा नगर बनीपार्क की रहने वाली थी। वह सरस्वती विद्या निकेतन इंग्लिश स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा थी। उसके पिता पृथ्वीराज शर्मा जयपुर में रोडवेज के सांगानेर डिपो में कार्यरत है। बुधवार शाम को वह ऑफिस गए थे, उनकी पत्नी घर के बाहर डेयरी पर थी। घर में गरिमा अपनी बहन भानू (12) व भाई नीरू के साथ कंप्यूटर पर खेल रही थी।

इसी दौरान गरिमा का अपने दोनों भाई बहन से खेलने की बात पर झ्झगड़ा हो गया। नाराज गरिमा इसे सहन नहीं कर सकी और उसने रसोईघर में चुन्नी लगा कर फांसी लगा ली। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर भानू ने उसे आवाज लगाई, तो गरिमा ने जवाब नहीं दिया। इस पर भानू ने बाहर मौजूद अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

इस पर मां ने अंदर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया, बाद में मकान में रहने वाले किरायदार की मदद से दरवाजे की कुंदी तोड़ी, तो वह फंदे से झ्झूलती मिली। उसे कांवटयिा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुरुवार सुबह अस्पताल प्रशासन से घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

इससे पहले करीब दस दिन पहले शहर के सोडाला थाना इलाके में 10वीं कक्षा की एक छात्रा ने पढाई को लेकर फांसी लगा ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+