'वैश्विक सफलता की कहानी' है भारत : ब्राउन
ब्राउन ने एक लेख में कहा कि आश्चर्यजनक गति से परिवर्तन, गतिशीलता और बड़ा करने की क्षमता ही सभी भारतीयों की पहचान है।
भारतीय गणतंत्र के 60वीं वर्षगांठ के मौके पर ब्राउन ने एक लेख 'एशिया लाइट' पत्रिका में लिखा है। इसमें उन्होंने कहा, "भारत का आजादी के लिए लंबा सफर अब एक तेज सफर के रूप में तब्दील होकर संपन्नता की ओर बढ़ रहा है।"
ब्राउन ने कहा कि भारत के साथ ठोस संबंध आधुनिक ब्रिटेन के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा ब्रिटेन की प्रगति में भारतीयों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications