पवार का माया पर पलटवार
मायावती ने कहा था कि पवार को यदि कृषि मंत्री के पद से नहीं हटाया गया तो वह 27 जनवरी को महंगाई के मुद्दे पर बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी।
ग्रामीण विकास के एक सम्मेलन से इतर पत्रकारों से चर्चा में पवार ने कहा, "मायावती ने यह बयान इसलिए दिया था क्योंकि कच्ची चीनी आयात करने के सरकार के फैसले से वह नाराज हैं।"
मायावती ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा था कि कृषि मंत्री के लगातार गैर जिम्मेदाराना बयानों से देश में महंगाई बढ़ रही है। केंद्र सरकार के ऐसे बयान जमाखोरों के हौसले बढ़ाते हैं और वे जमाखोरी करते हैं, जिससे महंगाई बढ़ रही है।
कृषि मंत्री के इस्तीफे की मांग करते हुए मायावती ने कहा था कि अगर वह त्यागपत्र नहीं देते हैं तो प्रधानमंत्री उन्हें उनके पद से हटाएं। अगर उन्होंने पवार को कृषि मंत्री पद से नहीं हटाया तो वह 27 जनवरी को दिल्ली में मुख्यमंत्रियों की बैठक में हिस्सा नहीं लेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications