बोलीविया में बस हादसे में 13 मरे
समाचार एजेंसी ईएफई के अनुसार बस उत्तरी चिली से ला पाज जा रही थी। बस पर कुल 45 लोग सवार थे। यह हादसा मंगलवार रात उस समय हुआ जब बस सड़क के किनारे खड़े एक ट्रक से जा टकराई।
अधिकारियों ने बताया कि 11 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घायलों को निकट के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications