मेनन बने नए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (लीड-1)

मेनन को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की पसंद माना जाता है परंतु उनकी नियुक्ति पर दो दिनों के विचार विमर्श के बाद अंतिम फैसला किया गया।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने गुरुवार को उनके नाम को मंजूरी दी। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग उनकी नियुक्ति का औपचारिक आदेश एक दिन के भीतर जारी करेगा।

मेनन (60 वर्ष) का दर्जा अब केंद्रीय राज्यमंत्री का होगा। वह खुफिया संचालन समन्वय के स्थान पर राजनयिक समस्याओं पर अधिक ध्यान देंगे। गृह मंत्री पी.चिदंबरम के देश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत करने के विभिन्न उपायों को शुरु करने और यह संकेत देने की आंतरिक सुरक्षा के लिए वह उत्तरदायी हैं, के बाद यह बदलाव आवश्यक है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार को विदेश नीति के रणनीतिक पहलुओं में अधिक शामिल करने के साथ ही प्रधानमंत्री कार्यालय का विदेश मंत्रालय के साथ पहले की तुलना में अधिक सक्रिय होने की उम्मीद है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+