दूध की कीमतों में वृद्धि का प्रस्ताव नहीं : पवार
पवार ने ग्रामीण विकास के एक सम्मेलन से इतर पत्रकारों से चर्चा में कहा, "उत्तर भारत में दूध की कीमतें बढ़ेंगी, यह मीडिया की उपज है। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि उत्तर भारत में दूध की मांग व उसकी आपूर्ति में अंतर है।"
उन्होंने कहा, "दूध की कीमतें बढ़ाने के संबंध में हमारे पास कोई प्रस्ताव नहीं है।"
पवार ने बुधवार को संकेत दिया था कि उत्तर भारत में दूध की कीमतें बढ़ सकती हैं।
राज्यों के पशुपालन व डेयरी मंत्रियों के सम्मेलन में उन्होंने कहा था, "उत्तर भारत में दूध की पर्याप्त उपलब्धता की समस्या का हमें सामना करना पड़ रहा है। इसकी मांग व आपूर्ति में 18 लाख टन का अंतर है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications