वन्यजीवों की खालों के साथ 2 गिरफ्तार
जिले के पन्नूगंज थाना-प्रभारी श्रीधर पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि सूचना के आधार पर मऊ किला संग्रहालय के पास से वन्य जीवों की खालों की तस्करी में लिप्त दो लोगों को बुधवार देर रात गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने बताया गिरफ्तार तस्कर हरदेव सिंह (40) और झ्झम्मन गौड़ (26) स्थानीय निवासी हैं। दोनों के कब्जे से एक तेंदुए, एक चीतल और दो मगरमच्छ की खालें जब्त की गई हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से इस धंधे में लिप्त हैं और उत्तर प्रदेश के अलावा ये बिहार, उत्तराखंड और राजस्थान में वन्य जीवों की खालों की तस्करी करते थे।
पांडे ने बताया कि जिन वन्यजीवों की खालें इनके कब्जे से बरामद हुई, उनका शिकार इन्होंने छत्तीसगढ़ के जंगलों में किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications