बिहार में सर्दी जारी, सभी विद्यालय 23 जनवरी तक बंद
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की तुलना में गुरुवार को गया जिले का पारा दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क कर 5़ 1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम का सबसे कम तापमान है।
पटना में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस है। इसके अलावे राज्य के पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 8़2 तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 8़8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इधर, पटना में गुरुवार को आसमान पर हल्के बादल छाये रहे जिस कारण लोगों को धूप के दर्शन नहीं हो पाए।
पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक अनिमेश चंद्रा ने गुरुवार को बताया कि अगले 24 घंटे में मौसम में कोई खास बदलाव आने की संभावना नहीं है हालांकि आसमान से बादल छंटने की संभावना जरूर है। उन्होंने कहा कि शाम को कोहरा भी होगा जो सुबह तक बना रहेगा। इधर, पटना जिला प्रशासन ने ठंड के मद्देनजर पटना के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों को अगले शनिवार तक बंद रखने का निर्देश दिया है।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में राज्य में गुरुवार तक के लिए सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। ज्ञात हो कि ठंड के कारण इस वर्ष अब तक विद्यालय नहीं खुल पाए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications