पीडीएस के लिए गेहूं व चावल का आवंटन बढ़ा
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, "अगले दो माह-जनवरी और फरवरी- के दौरान प्रति परिवार 10 किलोग्राम अनाज, गेहूं या चावल की आपूर्ति जारी रखी जाएगी।"
बयान में कहा गया है कि गेहूं की अधिकतम बिक्री कीमत 10.80 रुपये और चावल की 15.37 रुपये तय की गई है।
मूल्य मामलों की कैबिनेट कमिटि की गुरुवार को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया।
देश भर में 10.64 लाख टन चावल और 25.43 लाख टन गेहूं का आवंटन किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications