पाक के आतंकवादी ढांचे नष्ट होने तक भारत बेचैन : एंटनी
रक्षा मंत्री ए.के . एंटनी ने संवाददाताओं को बताया, "26/11 के जघन्य हमले में शामिल लोगों के खिलाफ जब तक पाकिस्तान सरकार कार्रवाई नहीं करती और आतंकवादी संगठनों को नष्ट करने के लिए गंभीर कदम नहीं उठाती तब तक भारतीय लोग हमेशा बेचैन रहेंगे।"
एंटनी ने कहा, "सरकार और लोगों की रुचि किसी संघर्ष में नहीं है क्योंकि हमें पता है कि हम अपने मित्रों को तो बदल सकते हैं लेकिन पड़ोसियों को नहीं। जब तक पाकिस्तान कार्रवाई नहीं करता आगे बढ़ना कठिन है।"
अमेरिकी रक्षा मंत्री रॉबर्ट एम.गेट्स के साथ बुधवार को हुई मुलाकात के बारे में एंटनी ने कहा, "मैंने उनको पाकिस्तान को सलाह देने को कहा। उनको मुंबई पर 26/11 में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। सीमा पार के सभी आतंकवादी संगठन सक्रिय हैं।"
एंटनी ने कहा कि केवल इस महीने कश्मीर में घुसपैठ के आधा दर्जन गंभीर प्रयास हुए। आतंकवादी और उनके आकाओं को कश्मीर की सुधरती हुई स्थिति का पता है और हिंसा फैलाने के लिए वे घुसपैठ का प्रयास कर रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications