घने कोहरे से घंटों बाधित रहीं विमान सेवाएं (लीड-2)

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डीआईएएल) के एक अधिकारी के मुताबिक बुधवार रात नौ बजे के करीब हवाई पट्टी पर दृश्यता बहुत कम थी और गुरुवार तड़के तीन बजे के आस-पास मुश्किल से 25 मीटर तक ही देखा जा सकता था।

करीब 10 घंटे तक कम दृश्यता की स्थिति बनी रही। सुबह सात बजे तक यही स्थिति थी लेकिन सुबह 11 बजे हवाई संचलन सामान्य हो गया था।

अधिकारी ने कहा, "सुबह 11 बजे के करीब जब दृश्यता 500 मीटर हो गई थी तब विमान संचालन दोबारा शुरू हो गया था।"

भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण (एएआई) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार के कोहरे को इस मौसम का सबसे घना और अधिक देर तक रहने वाला कोहरा बताया।

उन्होंने कहा, "कम से कम 10 घंटे तक दृश्यता बेहद कम थी। ज्यादातर अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें देर रात दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरती हैं। घने कोहरे के कारण ये उड़ानें बुरी तरह प्रभावित हुईं।"

गुरुवार सुबह छह बजे तक 27 उड़ानों के मार्ग में परिवर्तन किया गया जबकि 20 उड़ानों के समय में बदलाव किया गया और 18 उड़ानें रद्द की गईं। बुधवार को करीब 170 विमान सेवाएं प्रभावित हुईं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+