अफगानिस्तान पर चर्चा के लिए गेट्स पाकिस्तान पहुंचे
पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि गेट्स भारत से यहां आए हैं और वह अपने पाकिस्तानी समकक्ष अहमद मुख्तार से मुलाकात करेंगे।
संभावना व्यक्त की जा रही है कि शीर्ष अमेरिकी रक्षा अधिकारी पाकिस्तान के कबायली इलाकों में तालिबान और अलकायदा के खिलाफ कार्रवाई में अमेरिकी भूमिका बढ़ाने पर जोर देंगे।
गेट्स की योजना राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी और सेना प्रमुख जनरल अशफाक कियानी से भी मुलाकात करने की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications