ऊर्जा सुरक्षा के लिए केवल सहयोग ही रास्ता : कृष्णा
क्षेत्रीय सुरक्षा और सहयोग पर 'दिल्ली डायलॉग-2' सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए कृष्णा ने कहा, "विकास, प्रगति और लोगों की भलाई के लिए ऊर्जा सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है।"
कृष्णा ने कहा कि ऊर्जा मामलों पर क्षेत्रीय रवैया प्रतिस्पर्धात्मक मांग और कमी को बढ़ा सकता है, इसलिए आपसी हितों पर आधारित सहयोग पर ध्यान केंद्रित करना होगा।
उन्होंने कहा, "हाल के वैश्विक वित्तीय संकट को देखते हुए विकासशील देशों के बीच व्यापक सहयोग महत्वपूर्ण है। इससे अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं में हमारी एक प्रभावी आवाज होगी।"
सम्मेलन का आयोजन फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) ने विदेश मंत्रालय के सहयोग से किया है। सम्मेलन में दक्षिण एशियाई देशों के संगठन (आसियान) के थिंक टैंक शामिल हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications