मुंबई मेट्रो के लिए 2.2 अरब डॉलर के समझौते पर हस्ताक्षर
सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत एक अंतर्राष्ट्रीय निविदा के माध्यम से संघ को परियोजना आवंटित की गई। इस संघ में रिलायंस कम्युनिकेशन और कनाडा की कंपनी एसएनसी लवलीन भी शामिल है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि 32 किलोमीटर लंबे और 27 स्टेशनों वाला यह कारिडोर नवी मुंबई और पश्चिमी उपनगरों को उत्तर में चारकोप होते हुए बांद्रा और फिर पूर्व में मानखुर्द से जोड़ेगा।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र के मुख्य कार्यकारी और पूर्णकालिक निदेशक ललित जालान ने कहा, "मुंबई मेट्रो-2 के लिए समझौते पर आज हस्ताक्षर करके हम प्रसन्न है और अक्टूबर 2010 तक इसके लिए वित्तीय सहमति होने का भरोसा है।"
कंपनी के पास अब 16,000 करोड़ रुपये की तीन मेट्रो परियोजनाएं हैं।
रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्च र की मुंबई मेट्रो-1 परियोजना निर्धारित अवधि से 15 महीने पहले 2010 तक पूरी होने की उम्मीद है। कंपनी की दिल्ली हवाई अड्डा एक्सप्रेस लाइन परियोजना भी अक्टूबर में राष्ट्रमंडल खेलों के शुरू होने से पहले पूरी होने की संभावना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications