तेलंगाना में दूसरे दिन बंद का मिलाजुला असर (लीड-1)

हैदराबाद के ज्यादातर इलाकों में बंद का असर नहीं दिखा। राज्य के सड़क परिवहन निगम (आरटीसी) की बसें गुरुवार को फिर सड़कों पर लौट आई थीं। ज्यादातर दुकानें, कारोबारी प्रतिष्ठान और शैक्षिक संस्थानों में काम-काज शुरू हो गया है।

यद्यपि तेलंगाना के अन्य इलाकों और आंध्र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में आरटीसी की बसें नहीं दिखीं। खुद आरटीसी ने तेलंगाना के अन्य इलाकों में अपनी सेवाएं दोबारा शुरू नहीं की हैं।

आदिलाबाद, निजामाबाद, वारंगल, मेडक और करीमनगर जिलों में बंद का पूरा असर रहा लेकिन अन्य जगहों पर इसका कम असर देखा गया।

तेलंगाना समर्थकों ने हैदराबाद के उप्पल स्टेडियम में हैदराबाद और आंध्र क्रिकेट टीम के बीच होने वाले ट्वेंटी-20 मैच में बाधा पहुंचाई।

प्रदर्शनकारी 'आंध्रवासी वापस जाएं' के नारे लगाते हुए स्टेडियम परिसर में पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए हालांकि पुलिस पहुंच चुकी थी लेकिन विरोध बढ़ने की संभावना को देखते हुए हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) ने मैच बीच में ही रोक दिया।

छात्र बुधवार को उस्मानिया विश्वविद्यालय से एक शांति जुलूस निकाल रहे थे तभी उनके और पुलिस के बीच झड़पें हो गई थीं। जब पुलिस ने छात्रों को जुलूस के साथ छात्र के. वेणुगोपाल रेड्डी का शव लेकर जाने से रोका तो हिंसा भड़क उठी।

तेलंगाना के गठन में हो रही देरी के विरोध में रेड्डी ने मंगलवार को आत्मदाह कर लिया था। उसके बाद से तेलंगाना के विभिन्न क्षेत्रों में अब तक दो छात्रों सहित पांच और लोग आत्महत्या कर चुके हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+