हैती में खाद्य सहायता की तत्काल जरूरत : संयुक्त राष्ट्र

समाचार एजेंसी डीपीए ने रोम स्थित खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) के हवाले से खबर दी है कि मार्च में वसंत के मौसम में फसलों की बुवाई शुरू होने से पहले ही हैती के किसानों को फौरन सहायता उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

खाद्य एवं कृषि संगठन का कहना है कि हैती में अनाज की खपत लगभग 10 लाख टन होने का अनुमान है जिसमें से लगभग 63 फीसदी का आयात किया जाता है।

एफएओ के महानिदेशक जैक्स डियोफ ने कहा, "हैती के किसानों को तत्काल बीज, खाद, पशुओं के टीके और कृषि उपकरण मुहैया कराए जाने की आवश्यकता है।"

उल्लेखनीय है कि हैती की जनसंख्या के 53 फीसदी लोग ग्रामीण इलाकों में रहते हैं जबकि 47 फीसदी लोग शहरी क्षेत्रों में रहते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+