भारत 26/11 जैसी किसी भी स्थिति के लिए तैयार : कृष्णा

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, "यह एक चिंताजनक स्थिति है क्योंकि पहले के हमले में वेदना, पीड़ा और आघात से गुजरने के बाद मेरा मानना है कि भारत निश्चय ही ऐसी किसी घटना से निपटने के लिए तैयार रहेगा।"

अमेरिकी विदेश मंत्री की मुंबई जैसे एक और आतंकवादी हमले के बाद भारत के संयम रखने को कठिन बताने वाले बयान पर संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल पर कृष्णा ने यह टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, "सुरक्षा बलों और गृह मंत्रालय के साथ विदेश मंत्रालय का नजदीकी संपर्क और समन्वय है तथा भारत के भीतर शांति कायम रखना हमारा प्रयास होगा।"

गेट्स ने बुधवार को वर्ष 2008 में मुंबई पर हमले के बाद भारत द्वारा दिखाए गए संयम की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में स्थिति जटिल है और आतंकवादी संगठन क्षेत्र में अस्थिरता कायम करना चाहते हैं। उनका इरादा 26/11 जैसे हमले कर भारत के धैर्य को समाप्त करना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+