कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर जारी
श्रीनगर में मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "श्रीनगर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान शून्य से सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि कारगिल कस्बे में न्यूनतम तापमान शून्य से आठ डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।"
लेह और कारगिल में पिछले पखवाड़े की तुलना में न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है। इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग शून्य से -18 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया था।
अधिकारी ने बताया, "लद्दाख क्षेत्र में बुधवार को हुई बर्फबारी की वजह से रात के तापमान में वृद्धि के संकेत मिले हैं।"
गौरतलब है कि अगले 48 घंटों के दौरान घाटी में बारिश होने और बर्फ गिरने की संभावना व्यक्त की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications