मॉरीशस के विपक्ष के नेता ने महिला अध्यक्ष की वकालत की
उन्होंने बुधवार को पोर्ट लुइस में लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार से कहा, "यदि आने वाले चुनावों में मॉरीशियन मिलिटेंट मूवमेंट (एमएमएम) को सत्ता मिलती है तो हम एक महिला को नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष चुनेंगे।"
फहमिदा मिर्जा पाकिस्तान में नेशनल असेम्बली की अध्यक्ष हैं।
भारत के साथ मॉरीशस के संबंधों को घनिष्ट बताते हुए एमएमएम के संस्थापक बीरेंजर ने कहा कि मॉरीशस के सभी राजनीतिक दल भारत के साथ एकजुटता को सर्वसम्मति से स्वीकार करते हैं।
एक भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ मॉरीशस पहुंची कुमार ने दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंधों की बात कही।
लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में कुमार ने कहा, "आने वाले सालों में दोनों देशों के बीच न केवल भावनात्मक संबंधों बल्कि आर्थिक रिश्तों में भी मजबूती आनी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications