उड़ीसा में शीत लहर से जनजीवन प्रभावित
भुवनेश्वर मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि भुवनेश्वर से लगभग 200 किलोमीटर दूर कंधमाल जिले के फुलबनी कस्बे में तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो राज्य में सबसे कम है।
उन्होंने कहा कि भवानीपाटन में न्यूनतम तापमान सात, कोरापुट में आठ, सुंदरगढ़ में 8.4, झारसुगडा में 8.4 तथा बोलंगीर में 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने कहा कि बुधवार को राज्य की राजधानी भुवनेश्वर का तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 12.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं कटक का तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 13.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
अधिकारी ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उड़ीसा के भीतरी इलाकों में शीत लहर जारी रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications