उज्जैन में इंजीनियरिंग छात्र ने आत्महत्या की
उज्जैन, 21 जनवरी (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के एक छात्र ने परीक्षा मे पर्चा बिगड़ जाने पर फेल होने के डर से सल्फास की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
नीलगंगा थाने के प्रभारी ए. आर. खान ने गुरुवार को आईएएनएस को बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेज में मास्टर ऑफ इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष के छात्र अवधेश प्रताप सिंह की बुधवार को परीक्षा थी। जब वह परीक्षा देकर लौटा तो वह हताश था क्योंकि उसका पर्चा बिगड़ गया था, उसे डर था कि वह फेल हो जाएगा। रात में उसने सल्फास की गोलियां खा लीं, हालत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसकी देर रात को मौत हो गई।
खान के अनुसार अवधेश ने मृत्यु पूर्व दिए अपने बयान में कहा है कि पर्चा बिगड़ जाने से वह तनाव में था और उसी के चलते उसने यह कदम उठाया है। अवधेष मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के जौरा का रहने वाला था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications