शेयर बाजारों में गिरावट का रुख, सेंसेक्स 423 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 423.35 अंकों (2.42 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 17,051.14 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 17,474.49 के ऊपरी और 17,025.26 के निचले स्तर पर पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 127.55 अंकों (2.44 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,094.15 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 5,220.35 के ऊपरी और 5,085.45 के निचले स्तर तक पहुंचा।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक 168.19 अंकों (2.39 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,858.73 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 221.82 अंकों (2.47 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 8,760.99 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान पूंजीगत वस्तुओं (कैपिटल गुड्स, सीजी), ऊर्जा और सार्वजनिक उपक्रमों (पीएसयू) के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। सीजी के शेयर मूल्यों में 5.15 प्रतिशत, ऊर्जा क्षेत्र के शेयर मूल्यों में 3.47 प्रतिशत और पीएसयू के शेयर मूल्यों में 2.98 प्रतिशत की गिरावट हुई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 2357 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई, 557 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications