मिजोरम में युवक की हत्या मामले में 2 आतंकवादी गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले साल 13 नम्बर को 18 वर्षीय युवक जारजोकिमा की हत्या के मामले में दो संदिग्ध आतंकवादियों वनलाफेला (28) और चुसारई (31)को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने मंगलवार को गिरफ्तार किया।
अधिकारी ने बताया कि दोनों सदस्य अलगाववादी संगठन यूनाइटेड लिबरेशन आर्मी (यूएलए) के संदिग्ध सदस्य हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल जारजोकिमा की हत्या के बाद इलाके मे हिंसा भड़क उठी थी और उसके बाद रेआंग जनजाति के करीब 5000 लोगों को भागकर दक्षिणी असम और उत्तरी त्रिपुरा में शरण लेनी पड़ी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications