तेलंगाना के मुद्दे पर 3 और ने की खुदखुशी की
विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुद्दे को लेकर अपनी जान नहीं दें लेकिन इसका प्रभाव नहीं दिख रहा है। बुधवार और गुरुवार को निजामाबाद और मेढक जिले में तीन लोगों ने आत्महत्या कर ली।
निजामाबाद जिले के कामरेड्डी शहर में गुरुवार तड़के सुरेश नाम के एक युवक ने खुदखुशी कर ली। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि पृथक तेलंगाना प्रांत के गठन में हो रही देरी के कारण वह अपनी जान दे रहा है।
इसी जिले में इसी मुद्दे पर ए.दशरथ नाम के युवक ने खुदखुशी कर ली। इससे पहले इसी जिले में बुधवार को 45 वर्षीय एन.किशन ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications