चीन के साथ बढ़ते व्यापारिक असंतुलन से भारत चिंतित
वित्तीय वर्ष 2008-09 के दौरान चीन से आयात 35.27 प्रतिशत बढ़कर 1,476 अरब रुपये हो गया।
वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा के इस सप्ताह के आरंभ में बीजिंग दौरे की पृष्ठभूमि में ये आंकड़ें सामने आए हैं। शर्मा ने चीनी अधिकारियों के सामने भारतीय सामानों की आसान पहुंच और गैर-शुल्क बाधाओं को हटाने का मुद्दा उठाया।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने चीनी अधिकारियों का ध्यान बढ़ते व्यापार घाटे की ओर आकर्षित किया और बीजिंग से इसे सुधारने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
शर्मा ने चीन के वाणिज्य मंत्री चेन डेमिंग्को से विशेष रूप से भारत से बिजली संयंत्रों के उपकरणों और बासमती चावल के आयात पर शुल्क और गैर शुल्क बाधाओं को हटाने का आग्रह किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications