बसु के पोस्टर में आग, कोलकाता में तनाव
माकपा के वरिष्ठ नेता श्यामल चक्रवर्ती ने कहा, "तिलजाला के सी.एन.राय रोड पर गुरुवार सुबह बसु का एक पोस्टर जलता हुआ नजर आया। हम इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं।"
चक्रवर्ती ने कहा कि इस अशोभनीय कृत्य के खिलाफ जनता जरूर आवाज उठाएगी। उन्होंने कहा, "लोगों का गुस्सा जायज है। लेकिन मैं पार्टी समर्थकों और बसु के प्रशंसकों से कहूंगा कि वे ऐसा कुछ भी नहीं करें जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो।"
पोस्टर में आगजनी के मामले में स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications