आतंकवाद का केंद्र नहीं है हैदराबाद: नए पुलिस प्रमुख
अपना प्रभार ग्रहण करने के बाद खान ने पत्रकारों से कहा, "आतंकवाद सिर्फ हैदराबाद में नहीं है। प्रत्येक शहर में यह परेशानी है। यह कहना सही नहीं है कि देश के अन्य हिस्सों में जो कुछ भी होता है उसकी योजना यहां बनाई जाती है या आतंकवाद की जड़ें यहां पर हैं।"
तीन दशक के समय में हैदराबाद के पुलिस प्रमुख बनने वाले खान दूसरे मुसलमान हैं। वह कहते हैं कि हैदराबाद के बहुत थोड़े से तत्व आतंकवाद से जुड़े हुए हैं।
पूर्व पुलिस प्रमुख बी. प्रसाद राव का स्थान लेने वाले खान ने कहा, "हमने उनकी पहचान कर ली है और उनके कामों पर करीब से नजर रखी जा रही है।" उन्होंने कहा कि पूर्व में कुछ ऐसे लोगों की पहचान हुई थी जो कि आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े हुए थे। इस तरह के लोगों पर कड़ी नजर रखना पुलिस की प्राथमिकता होगी।
खान पहले पुलिस में अतिरिक्त महानिरीक्षक थे। वह भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 1981 बैच के अधिकारी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications