'आईपीएल नीलामी ने दिखाया दोस्ती के लिए गंभीर नहीं भारत'
स्थानीय मीडिया के अनुसार मलिक ने गुरुवार को कहा कि अगर पाकिस्तान के क्रिकेटरों और हॉकी खिलाड़ियों जैसे दूतों को सम्मान नहीं मिलता है तो भारत द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने में गंभीर नहीं माना जाएगा।
मलिक ने चेतावनी दी कि जो पाकिस्तान के नायकों को इज्जत नहीं देंगे, उन्हें भी पाकिस्तान से इज्जत नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा, "अगर वे इसी तरह का व्यवहार करते हैं तो हम भी इसका उसी तरह जवाब देंगे।"
गौरतलब है कि मंगलवार को हुई आईपीएल की नीलामी में पाकिस्तान के खिलाड़ियों को कोई खरीददार नहीं मिला था। इसे लेकर पाकिस्तान में आक्रोश है। कुछ खिलाड़ियों ने तो आईपीएल और भारत पर उन्हें बेइज्जत करने का आरोप तक लगाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications