सरकार ने दिया 22 अवैध खदानों में खनन रोकने का आदेश
राज्य के खनन निदेशक जे.आर.पटनायक ने आईएएनएस को बताया, "आज तक करीब 150 खदानों में खनन कार्य रोकने की नोटिस जारी की जा चुकी है।"
नोटिस जारी की गई अधिकांश खाने क्योंझर जिले में स्थित हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान एक दर्जन से अधिक खदानों को नोटिस जारी की गई थी।
पटनायक ने कहा, "खदान मालिकों ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से खनन लाइसेंस और पर्यावरण क्लियरेंस संबंधी दस्तावेज हासिल नहीं किए हैं। वैध कागजात प्रस्तुत करने पर ही उन्हें खनन कार्य शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।"
गौरतलब है कि राज्य सरकार ने जुलाई में खनन कार्यो की जांच शुरू की थी। कई खदान मालिकों पर बिना लाइसेंस के ही खनन कार्य कराने का आरोप लगाया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications