बुनियादी ढांचे के निर्माण में नक्सली सबसे बड़ी चुनौती : मंत्री
भारतीय उद्योग परिसंघ द्वारा आयोजित एक सेमिनार में राय ने कहा, "पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखण्ड, उड़ीसा और छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित राज्य हैं। नक्सली इन राज्यों में बुनियादी ढांचे के निर्माण में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं।"
राय ने कहा कि नक्सलियों से निपटने के लिए सुरक्षा बल सभी उपयुक्त कदम उठा रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब हम उनके खिलाफ कार्रवाई में विलंब करेंगे तो अधिक से अधिक लोग उनकी ओर आकर्षित होंगे ।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications