चिकित्सा कॉलेजों में स्नातकोत्तर सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव
प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री अनूप मिश्रा ने बताया है कि प्रदेश में डिप्लोमा और डिग्री कोर्स की 400 सीटें उपलब्ध हैं जिसमें से 50 प्रतिशत सीटें केंद्र सरकार के हिस्से में आती हैं। प्रदेश के हिस्से में स्नातकोत्तर की ज्यादा सीटें न आने के कारण पढ़ाने के लिए पर्याप्त चिकित्सा अध्यापक नहीं मिल पा रहे हैं। इसीलिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें मौजूदा विधा और नई विधाओं की 55 सीटें बढाने का अनुरोध किया गया है।
उन्होंने आगे बताया है कि चिकित्सा शिक्षा विभाग के इस प्रस्ताव के सिलसिले में जल्दी ही केंद्र सरकार का निरीक्षण दल आएगा। इसके बाद ही प्रस्ताव का तकनीकी दल द्वारा परीक्षण कराया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications