दिल्ली और हिमाचल के बीच उड़ानें फिर हुईं रद्द
एक हवाई अड्डा अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में घने कोहरे के चलते दिल्ली से शिमला और भुंतर (कुल्लू के समीप) को जाने वाली उड़ानें रद्द हो गई हैं। उड़ान सेवाओं के कल (शुक्रवार) फिर शुरू होने की संभावना है।
दिल्ली में कोहरे की स्थिति के चलते शिमला हवाई अड्डा एक जनवरी से लेकर अब तक के समय में पांच दिनों के लिए बंद रह चुका है।
केवल किंगफिशर एयरलाइन ही हिमाचल प्रदेश में अपनी सेवाएं दे रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications