चीन की जीडीपी में वर्ष 2009 में 8.7 फीसदी की वृद्धि
राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो के निदेशक मा जियांतांग ने गुरुवार को कहा कि वर्ष 2009 के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) बढ़कर 49.1 खरब डॉलर हो गया।
पिछले वर्ष की अंतिम तिमाही में जीडीपी में 10.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक बीते वर्ष की पहली तिमाही में 6.2 फीसदी, दूसरी तिमाही में 7.9 फीसदी और तीसरी तिमाही में 9.1 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी।
मा ने कहा कि पिछला वर्ष चीन की अर्थव्यवस्था के लिए एक मुश्किल भरा वर्ष रहा।
उन्होंने कहा, "तमाम परेशानियों से उबरने के लिए सरकार द्वारा किए गए उपायों के बदौलत अर्थव्यवस्था में सुधार दिखने लगा है।"
मा ने कहा कि सकारात्मक वित्तीय नीति और मौद्रिक नीति के कारण अर्थव्यवस्था में सुधार दिख रहा है।
वैश्विक स्तर पर वित्तीय संकट के पैदा होने के बाद नवंबर 2008 के बाद से चीन की सरकार ने कई प्रोत्साहन पैकेजों की घोषणा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications