पाकिस्तान की समकालीन वास्तविकताओं को उकेरते चित्र
इस प्रदर्शनी में पाकिस्तान के 45 युवा कलाकारों की कलाकृतियां प्रस्तुत की गई हैं। दो कलाकारों राशिद राणा और अनुपम पोद्दार के प्रयासों से इस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है।
जिन कलाकारों की कलाकृतियां प्रदर्शनी में सजाई गई हैं वे सभी पाकिस्तान के तीन महत्वपूर्ण कला संस्थानों बीकनहाउस नेशनल यूनीवर्सिटी, नेशनल कॉलेज ऑफ आर्ट और इंदुज वैली स्कूल के छात्र हैं।
राणा ने आईएएनएस को बताया कि इस प्रदर्शनी को आयोजित करने में उन्हें तीन महीने का समय लगा। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी के लिए युवा कलाकारों की 75 कलाकृतियों में से एक अवधारणा के तहत कलाकृतियां चुनी गईं और उन्हें प्रदर्शित किया गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications